scriptShah Rukh Khan's daughter Suhana Khan received marriage proposal | शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के लिए आया शादी का रिश्ता | Patrika News

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के लिए आया शादी का रिश्ता

locationनई दिल्लीPublished: May 26, 2021 09:07:46 am

Submitted by:

Sunita Adhikari

शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। हाल ही में उन्होंने अपना 21वां जन्मदिन मनाया। अब सुहाना के लिए एक शख्स ने शादी का प्रस्ताव रखा है।

suhana_khan.jpg
Suhana Khan Shah Rukh Khan
नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के बच्चे सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। खासतौर पर उनकी लाडली बेटी सुहाना खान। सुहाना ने अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं ली है लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं हैं। वह सभी स्टार किड्स में सबसे पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली ने अपना 21वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर फैंस ने सुहाना को बर्थडे विश किया। वहीं, उनकी मां गौरी खान ने भी खास तस्वीर के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन अब सुहाना को एक शादी का प्रस्ताव आया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.