27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेक्स लाइफ को लेकर इन बॉलीवुड सेलेब्स ने किए थे चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने खुलकर अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बात की है और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तो चलिए आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं-

2 min read
Google source verification
bollywood_celebs_sex_life.jpg

Bollywood Celebs Sex Life

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज देखने को मिलता है। उनकी फिल्मों को तो लोग पसंद करते ही हैं। साथ ही, उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हालांकि, सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सीक्रेटिव रहते हैं। लेकिन कई सेलेब्स ने खुलकर अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बात की है और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तो चलिए आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं-

शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी की है। शादी के बाद दोनों एक बार करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे। इस शो में शाहिद अपनी सेक्स लाइफ के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने और मीरा ने कार सेक्स किया है। उनकी ये बात सुनकर मीरा उन्हें देखती ही रह जाती हैं।

ये भी पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन को डॉक्टरों ने मान लिया था डेड, लेकिन फिर आईसीयू में हुआ चमत्कार

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह हमेशा बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक बार उन्होंने मीडिया के सामने खुलासा किया था बेहद कम उम्र में ही उन्होंने अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। उन्होंने बताया था कि जब वह 12 साल के थे तब उन्होंने अपनी वर्जिनिटी खो दी थी।

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच उम्र में काफी फासला है लेकिन इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हालांकि, एक बार अर्जुन ने सेक्स को लेकर कहा था कि आदमी के लिए प्यार से ज्यादा सेक्स जरूरी है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह से शादी की है। एक बार रणवीर सिंह के साथ अपनी सेक्स लाइफ का जिक्र करते हुए दीपिका ने बताया था कि सेक्स फिजिकल होने से ज्यादा इमोशंस से जुड़ा होता है।

ट्विकंल खन्ना
अक्षय कुमार की वाइफ व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना फिल्मों से भले ही गायब हो चुकी हों लेकिन वह अपनी बेबाकी के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने भी अपनी सेक्स लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि सेक्स हर स्टेज में जरूरी है। उन्होंने ये भी बताया कि वो अक्षय को इसलिए अट्रैक्टिव पाती हैं क्योंकि वो समय के साथ काफी बदले हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन सेलेब्स के कारण परेशान रहते थे उनके पड़ोसी, एक के खिलाफ पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इन दिनों एक्टर रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। अब आलिया खुलेआम भी अपने प्यार का इजहार करने से नहीं कतराती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी फेवरेट सेक्स पोजीशन के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह बेहद सिंपल इंसान हैं और इसी वजह से उन्हें मिशनरी पोजीशन पसंद है।