24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड के इन सेलेब्स के कारण परेशान रहते थे उनके पड़ोसी, एक के खिलाफ पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

हर किसी की किस्मत पड़ोसियों के मामले में अच्छी नहीं होती है। ऐसे में हम आपको बताएंगे उन सेलेब्स के बारे में जिनकी वजह से उनके पड़ोसियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 10 Aug 2021, 2:03 PM IST

bollywood_celebs.jpg

Aishwarya rai to shahid kapoor these celebs were bad neighbors

नई दिल्ली। किसी भी परिवार के लिए उनका पड़ोसी काफी महत्वपूर्ण होता है। कई बार तो रिश्तेदारों से ज्यादा नजदीक व प्यार पड़ोसी से हो जाता है। लेकिन अगर पड़ोसी अच्छा हो तो। ऐसे में सेलेब्स हो या आम इंसान हर कोई चाहता है कि उसे पड़ोसी अच्छा ही मिले। जिससे उसे किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि, हर किसी की किस्मत पड़ोसियों के मामले में अच्छी नहीं होती है। ऐसे में हम आपको बताएंगे उन सेलेब्स के बारे में जिनकी वजह से उनके पड़ोसियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मामलों में तो पड़ोसियों ने सेलेब्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

ऐश्वर्या राय
एक वक्त था जब ऐश्वर्या राय सलमान खान को डेट कर रही थीं। हालांकि, दोनों के रिश्ते का अंत बुरी तरह हुआ। कहा जाता है कि उन दिनों दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई होती रहती थी। दोनों खूब झगड़ते थे। एक बार सलमान ऐश के घर पहुंच गए और जोर-जोर से उनका दरवाजा पीटने लगे। सलमान ने इतना हंगामा किया कि ऐश्वर्या के पड़ोसी काफी परेशान हो गए थे और एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ेें: जब अमिताभ बच्चन को डॉक्टरों ने मान लिया था डेड, लेकिन फिर आईसीयू में हुआ चमत्कार

करीना कपूर
इस लिस्ट में एक्ट्रेस करीना कपूर का भी नाम शामिल है। ये तो सभी जानते हैं कि बेबो को अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करने का बहुत शौक है। अक्सर मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर के साथ अपने घर पर पार्टी करती हैं। ऐसे में उनके पड़ोसियों को भी काफी परेशानी होती है।

प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा के पड़ोसी भी उनसे काफी परेशान रहते हैं। उनके पड़ोसियों का कहना है कि वह जहां भी जाती हैं उनके बाउंसर हमेशा साथ होते हैं। कई बार वह स्विमिंग के टाइम भी अपने बाउंसर के साथ आती हैं। उनके पड़ोसियों को भी स्विमिंग पूल का इस्तेमाल करना होता है लेकिन उनके बाउंसर के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। साल 2015 में उनके पड़ोसियों ने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।

शक्ति कपूर
एक्टर शक्ति कपूर को आपने फिल्मों में कॉमेडी कर लोगों को हंसाते हुए देखा होगा। लेकिन असल जिंदगी में उनके कारण उनके पड़ोसियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनपर पड़ोसियों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने लिफ्ट में पेशाब किया। साथ ही, वह कॉरिडोर में बिना कपड़ों के घूमते हैं।

ये भी पढ़ेें: जब किशोर कुमार से मिलने पहुंचे राजेश खन्ना, आधे घंटे तक किसी ने पानी तक नहीं पूछा

शाहिद कपूर
शाहिद कपूर के पड़ोसी भी एक बार उनके कारण काफी परेशान हो गए थे। दरअसल, एक बार वह अपने घर की मरम्मत करवा रहे थे। इस दौरान शोर के कारण उनके पड़ोसी काफी परेशान हो गए थे। इतना ही नहीं, उनके पड़ोसियों ने शिकायत की थी मजदूर उनके घर की दीवारों पर पेशाब कर देते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग