
Shahrukh Khan News: शाहरुख खान ने अपने करियर में कई ऐसे मुकाम हासिल किए हैं जिसकी बराबरी को भी बॉलीवुड एक्टर आजतक नहीं कर पाया है। वहीं, अब शाहरुख खान को पेरिस के 'द ग्रीविन म्यूजियम' (The Grevin Museum) ने कस्टमाइज किए हुए गोल्ड कॉइंस से सम्मानित किया है। सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी वायरल हो रही है।
शाहरुख खान को पेरिस के 'द ग्रीविन म्यूजियम' (The Grevin Museum) ने कस्टमाइज किए हुए गोल्ड कॉइंस से सम्मानित किया है। एक्टर के फैन क्लब शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब ने एक्स पर सोने के सिक्के की फोटो शेयर की है। एक्टर के फैंस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम ने शाहरुख खान के सम्मान में यह सोने का सिक्का जारी किया। किंग खान इसे पाने वाले एकमात्र बॉलीवुड एक्टर हैं। एसआरके टाइम 100 आइकॉन"
यह भी पढ़ें: तलाक के बाद नताशा और बेटे को मिस कर रहे हार्दिक पांड्या! एक्ट्रेस की फोटो पर लिखी दिल की बात
शाहरुख खान के कई फैंस को ऐसा लग रहा है कि एक्टर को यह सम्मान हाल ही में दिया गया है लेकिन ये सच नहीं है। शाहरुख को ये सम्मान साल 2018 में ही दिया गया था। एक्टर के फैन ने ट्विटर पर सिक्के की फोटो भी शेयर की थी।
Updated on:
25 Jul 2024, 10:50 AM IST
Published on:
25 Jul 2024, 10:48 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.