
,बिना पैंट पहने ही बाजार पहुंच गयीं थी शिल्पा शेट्टी
कुछ ऐसा ही किस्सा एक बार हिंदी सिनेमा जगत की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी संग देखने को मिला। बता दें कि कुछ समय पहले शिल्पा को सड़को पर बिना पैंट के घूमते हुए देखा गया। जिसके बाद से वह आज तक ट्रोल हो रही हैं। जी हां उनकी वह बिना पैंट वाली वीडियो आएं दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती है।
कुछ समय पहले शिल्पा बेटे का हाथ पकड़ते हुए मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुई थीं। शिल्पा का अंदाज सब लोगों को काफी पसंद आया, लेकिन उनकी ड्रेस देख सबके होश उड़ गए। बता दें कि इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर फ्लोरल कुर्ता पहना हुआ था। कुर्ते की फिटिंग सब ठीक थी।
लेकिन जब लोगों ने शिल्पा के चेहरे से आंखें उठाते हुए पैरों की तरफ घुमाई तो वह थोड़ा हैरान हो गए। जी हां इस हैरानी के पीछे कारण यह था कि शिल्पा ने कुर्ते के साथ कुछ नहीं पहना था। जो दिखने में काफी अजीब अलग रहा था। ऐसे में लोगों ने शिल्पा की तस्वीरों को जूम करके भी देखा और उन्हें लगा कि कहीं उन्होंने स्किन कलर की लैगिंग तो नहीं पहनी है। लेकिन जब उन्हें पता चला कि सच में शिल्पा ने कुछ नहीं पहना है तो उन्होंने अभिनेत्री को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
वहीं सोशल मीडिया पर शिल्पा की ड्रेस पर आए कॉमेंट्स की बात करें तो ट्रोलर्स ने अभिनेत्री के लिए लिखा कि शायद वह काफी जल्दी में थीं। इसके अलावा किसी ने कहा कि मैडम सलवार पहनना ही भूल गई हैं। खैर ट्रोलर्स के कॉमेंट पर आज तक शिल्पा का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
इसके अलावा आज़कल शिल्पा के जीवन में क्या चल रहा है। इससे तो आप सभी वाक़िफ़ हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार हैं और इस मामले के बाद शिल्पा को भी बड़ी फजीहत झेलनी पड़ी है।
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद शिल्पा ने खुले तौर पर उनसे दूरी बना ली हैं। इस मामले के बाद वे कई दिनों तक इंडस्ट्री से दूर रहीं थीं। हालांकि अब वे पहले की तरह अपने काम पर वापस लौट आईँ हैं। इसी बीच उनके और राज कुंद्रा के तलाक की खबरें भी जोर पकड़ रहीं थीं। लेकिन शिल्पा अब तक इस पर कुछ नहीं कहा है।
Published on:
18 Nov 2021 12:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
