3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

द्रौपदी का किरदार निभाना चाहती है सोनम कपूर

द्रौपदी का किरदार निभाना चाहती है सोनम कपूर

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Oct 03, 2017

Sonam_Kapoor

Sonam_Kapoor

बाहुबली की शानदार सफलता के बाद ऐतिहासिक कथा-कहानियों के प्रति तेजी से बढ़ते लोगों के रूझान के कारण बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनम कपूर की नजर अब महाभारत पर है। बॉलीवुड में चर्चा है कि सोनम कपूर 'महाभारत' की कहानी पर अपने होम-प्रॉडक्शन के बैनर में फिल्म बनाएंगी। वह 'महाभारत' की इस कहानी में द्रौपदी का किरदार निभाना चाहती हैं। वह 'महाभारत' की इस कहानी को आधुनिक रंग-रूप में बनाएंगी, इसके लिए उन्होंने सिंगापुर स्थित लेखिका कृष्णा उदयशंकर की बेस्टसेलर श्रृंखला 'द आर्यवर्त क्रॉनिकल्स' के अधिकार ले लिया है।

गोविंदा , कौरव, और कुरूक्षेत्र पर लिखी किताब 'द आर्यवर्त क्रॉनिकल्स' आधुनिक जमाने के हिसाब से लिखी हुई श्रृंखला हैं। सोनम ने 'महाभारत' की इस कहानी को पहले अच्छी तरह पढ़ा और जब उन्हें लगा इस पर आज के जमाने को ध्यान में रखकर फिल्म का निर्माण किया जा सकता है तब उन्होंने 'द आर्यवर्त क्रॉनिकल्स' के राइट्स खरीद लिए। इन दिनों सोनम स्क्रिप्टराइटर से इस किताब पर आधारित स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले लिखवा रही हैं।

सोनम इस किताब पर एक नहीं बल्कि तीन फिल्में बनाना चाहती हैं। सोनम को लगता है कि 'द आर्यवर्त क्रॉनिकल्स' की कहानी को किसी एक फिल्म में समेट लेना ठीक नहीं होगा। फिल्म की कहानी को अच्छी तरह दिखाने के लिए इसे तीन भाग में बनाना चाहिए।

बता दें कि सोनम कपूर इन दिनों अपनी बहन रिया के होम प्रॉडक्शन में बनने जा रही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल में इस फिल्म की शूटिंग का एक शेड्यूल दिल्ली में पूरा किया गया है। इस फिल्म में सोनम कपूर के अलावा करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी हैं।

अगर फिल्म की कहानी की बात की जाए तो फिल्म की कहानी 4 फ्रेंड्स के इर्द-गिर्द घूमती है। ये चारो फ्रेंड एक शादी में शरीक होने जाते हैं और यहां से इनकी लाइफ में बहुत कुछ बदल जाता है। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो रही है क्योंकिं फिल्म लड़कियों की लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर बनाई गई है दिल्ली की लाइफस्टाइल हमेशा से ही सबसे चर्चित रही है।

Story Loader