
Sonu Nigam Health Update (सोर्स- @sonunigamofficial)
Sonu Nigam Health Update: बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने हाल ही में खुद अपने फैंस को बताया कि वह पिछले कई दिनों से एक दर्दनाक शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें लगातार मेडिकल निगरानी में रहना पड़ रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
सोनू निगम ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी स्वास्थ्य स्थिति साझा करते हुए बताया कि उनकी गर्दन की नसों पर दबाव पड़ गया है। इस वजह से उन्हें लगातार दर्द और असहजता का सामना करना पड़ रहा है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की टीम उनके कई मेडिकल परीक्षण कर रही है। पिछले एक सप्ताह से उनका एमआरआई और सीटी स्कैन कराया जा रहा है ताकि बीमारी की सही स्थिति का पता लगाया जा सके।
गायक ने बताया कि उपचार के दौरान उन्हें कई तरह की दवाइयां दी जा रही हैं। इसके साथ-साथ फिजियोथेरेपी का सहारा भी लिया जा रहा है। हालांकि यह प्रक्रिया आसान नहीं रही। उन्होंने हिंट दिया कि थेरेपी के दौरान काफी दर्द महसूस हुआ, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य के लिए ये जरूरी था। लगातार इलाज और दवाओं के कारण उनकी आवाज पर भी असर पड़ा है, जो किसी भी पेशेवर गायक के लिए चिंता का विषय माना जाता है।
आवाज में बदलाव के बावजूद सोनू निगम का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य चुनौतियों के बावजूद वह अपने निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द करने के पक्ष में नहीं हैं। लंबे समय बाद दर्शकों के सामने परफॉर्मेंस देने को लेकर वो उत्साहित हैं और अपने प्रशंसकों से किया गया वादा निभाना चाहते हैं। यही कारण है कि दर्द और असुविधा के बावजूद उन्होंने मंच से दूरी बनाने का फैसला नहीं किया।
Updated on:
17 Jun 2026 07:25 am
Published on:
17 Jun 2026 07:25 am
