29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sonu sood birthday: इंजीनियरिंग के स्टूडेंट, फिल्म में विलेन, असल जिंदगी में हीरो, सोनू सूद नहीं मनाते जन्मदिन

Sonu sood birthday: इंजीनियरिंग के स्टूडेंट, फिल्म में विलेन, असल जिंदगी में हीरो, सोनू सूद नहीं मनाते जन्मदिन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 30 Jul 2020, 9:00 AM IST

बच्चों की ऑनलाइन पढाई के लिए गाय बेचकर खरीदा स्मार्टफोन, सोनू सूद करेंगे इस गरीब परिवार की मदद

बच्चों की ऑनलाइन पढाई के लिए गाय बेचकर खरीदा स्मार्टफोन, सोनू सूद करेंगे इस गरीब परिवार की मदद

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का 30 जुलाई को 47 वां बर्थडे है। वैसे तो वह अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं ।लेकिन कोरोना संकट के दौरान जिस प्रकार जरूरतमंदों के मसीहा बनकर सामने आए हैं। ऐसे में लोग उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देने से नहीं चूक रहे हैं। उन्हें एक फिल्म में विलेन का किरदार निभाने पर अवार्ड मिला था। लेकिन असल जिंदगी में वह हीरो का किरदार निभा रहे हैं।

अभिनेता का जन्म आज ही के दिन 1973 में पंजाब के मोगा जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद नागपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की, लेकिन उन्होंने एक्टिंग में ही अपना कैरियर बनाने का मन बनाया और वह 1999 में तमिल फिल्म "कल्लाझागर" से एक्टिंग की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म "शहीद ए आजम" से साल 2002 में डेब्यू कर भगत सिंह का किरदार निभाया था। सोनू सूद ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, हिंदी, पंजाबी कई भाषाओं में फिल्में की है। उन्हें साल 2010 में फिल्म दबंग में अपने नेगेटिव रोल के लिए आईफा अवार्ड से सम्मानित किया था। इस फिल्म में एक्टर ने विलेन का किरदार निभाया था। लेकिन असल जिंदगी में देखा जाए तो सोनू सूद ने हीरो का किरदार निभाया है। जो आज के दौर में शायद ही कोई निभा पाएगा। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को अपने गृह राज्य भेजने के साथ ही उन लोगों की भी मदद की है जो लॉकडाउन और कोरोना संंकट के दौरान कई समस्याओं से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्होंने टीवी और फिल्में एक्टर अनुपम श्याम की मदद के लिए भी हाथ आगे बढ़ाया है।।उनके इस रूप को देखते हुए बिहार के एक व्यक्ति ने उनकी मूर्ति बनवाने की घोषणा की थी। लेकिन एक्टर ने मना कर दिया और कहा कि जो पैसे मूर्ति बनाने में लगेंगे उस से किसी गरीब की सहायता करें।

सोनू नहीं मनाते अपना बर्थडे

जानकारी के अनुसार अभिनेता सोनू सूद अपना बर्थडे नहीं मनाते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी मां के निधन के बाद से उन्होंने अपना जन्मदिन मनाना बंद कर दिया है। वह केवल अपने जन्मदिन के दिन अपने परिवार और मित्रों के साथ थोड़ा समय बिताते हैं। सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली है और उनके दो बच्चे हैं। सोनू पंजाबी है लेकिन उनकी पत्नी सोनाली तमिलियन है। सोनू के दो बेटे अयान और इशांत है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग