
tanushree dutta reveal cosmetic surgury truth in industry
इनदिनों बॉलीवुड में नाना पाटेकर और एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर एक आइटम सॉन्ग की शूटिंग के दौरान गलत ढंग से छूने का आरोप लगाना है। तनुश्री लगातार एक के बाद एक चीजों से पर्दा उठाती नजर आ रही हैं। वहीं बॉलीवुड के तमाम स्टार्स तनुश्री के सपोर्ट में भी खड़े होते नजर आ रहे हैं। वहीं तनुश्री ने ना सिर्फ नाना बल्कि उस वक्त वहां मौजूद कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और विवेक अग्निहोत्री पर भी आरोप लगाए हैं। करीब 10 साल पहले हुई इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इस घटना से जुड़े बहुत से पहलु उस वीडियो में साफ दिखाई दे रहे हैं। ये रहा वो वीडियो...
ये रहा उस गाने का वीडियो जिसपर मचा हुआ है बवाल:
बता दें कि ये उसी गाने का वीडियो है जिसकी शूटिंग के दौरान तनुश्री के साथ नाना के छेड़छेड़ करने का मामला सामने आया है। इंटरव्यू में तनुश्री ने बताया है कि साल 2008 में फिल्म 'Horn Ok Pleassss' की शूटिंग के गाने के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें जबरदस्ती डांस स्टेप सिखाने और गलत ढंग से छूने की कोशिश की। जब कि वह इस गाने का हिस्सा भी नहीं थी। उनकी इस हरकत का जब तनुश्री ने विरोध किया तब नाना ने सेट पर गुंडे बुला दिए। इसके बाद इस गाने में तनुश्री को रिप्लेस कर राखी सावंत को डांस के लिए चुना गया। वहीं राखी ने उस दौरान तनुश्री को अनप्रोफेशनल भी कहा था।
नाना के बाद तनुश्री ने लगाए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर आरोप:
तनुश्री ने DNA को दिए इंटरव्यू में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर आरोप लगाते हुए कहा, फिल्म 'चॉकलेट' के एक गाने की शूटिंग के दौरान विवेक ने उन्हें कपड़े उतार कर डांस करने को कहा था। उस वक्त वह इरफान के साथ एक गाने की शूटिंग कर रही थीं। इस समय विवेक ने उन्हें इरफान के सामने क्यू देने को कहा।' तनुश्री ने आगे बताया, ' फिल्म के उस सीन में उनकी कही भी जरूरत नहीं थी इसके बावजूद विवेक ने कहा- कपड़े उतार कर नाच उसके (इरफान) सामने।' विवेक की इस बेतुकी हरकत पर सुनील शेट्टी और इरफान खान ने तनुश्री का सपोर्ट करते हुए विवेक से कहा, 'मुझे पता है कैसे एक्ट करना है और मुझे क्यू की जरूरत नहीं है।' इसके बाद सुनील शेट्टी भी तनुश्री के सपोर्ट में आगे आए। सुनील ने विवेक से कहा, 'मैं उधर आ कर दूं तुझे क्यू।'
Published on:
29 Sep 2018, 3:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.