
tanushree dutta controversial story that ruined her career
बॅालीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता उन उम्दा एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से रातों-रात शोहरत बटोरी थी। इमरान हाशमी के साथ उनकी पहली फिल्म 'आशिक बनाया आपने' बॅाक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। तभी से वह लाइमलाइट में आईं। लेकिन वो कहते हैं न शोहरत जितनी जल्दी आती हैं उतनी ही जल्दी वापसी भी कर लेती है, ऐसा ही कुछ तनुश्री के साथ हुआ। बताया जाता है कि एक घटना के कारण एक्ट्रेस ने धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूरी बना ली, बाद में पता चला कि वो आध्यात्मिक खोज की तरफ निकल पड़ी।
तनु का यूं अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना लोगों को समझ नहीं आया और सबके मन में एक ही सवाल था कि आखिर एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्या हुआ, जो उसे एक्टिंग छोड़ आध्यात्म का रास्ता चुनना पड़ा।
साल 2008 के इस मामले ने बरबाद किया एक्ट्रेस का कॅरियर
बता दें ये घटना साल 2008 की बताई जाती है जब तनुश्री फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग में व्यस्त थीं। उस दौरान उन्हें आइटम सॉन्ग के दौरान एक्टर नाना पाटेकर के साथ डांस करना था। पर तनुश्री ने ये आरोप लगाया था कि नाना ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।
तनु को नाना की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई और वो मामले को थाने तक ले गई। इस घटना का नाना की जिंदगी पर, तो कोई खास असर नहीं पड़ा, लेकिन हां उसके बाद से तुनश्री को बॉलीवुड से फिल्मों के ऑफर आना बंद हो गए।
Published on:
19 Sept 2018 11:59 am
