
swine flu
जयपुर शहर में गुरुवार को रामगंज में स्वाइन फलू पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब स्वाइन फलू ने जयपुर जिले में धीरे धीरे अपने पैर पसार रहा है। शुक्रवार को तीन लोगों की जांच में स्वाइन फलू की पुष्ठि हुई। इनमें दो एक गौनेर गांव, झालाना कच्ची बस्ती और एक रामगंज निवासी है।
स्वाइन फलू पॉजिटिव तीनों मरीजों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
वहीं स्वाइन फलू के मामलों की बढती सख्ंया को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम ने सभी चिकित्सालयों के चिकित्सकों को निर्देश दिए है कि वे बुखार और स्वाइन फलू जैसे लक्षणों वाले मरीजों को स्वाइन फलू की सुरक्षात्मक दवाएं देना तत्काल शुरू करें।
