बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अनुपम खेर जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री डॅा. मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर हर दिन खबरें सामने आ रही हैं। हाल में अनुपम खेर ने ट्विटर पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लेकर राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, डॉ. कर्ण सिंह कांग्रेस के कई नेता दिखाई दे रहे हैं। देखने से लग ही नहीं रहा कि ये स्टार्स सिर्फ फिल्म के किरदार हैं। सभी का लुक हूबहू रीयल मंत्रियों से मेल खा रहा है।