वहीं कुछ सबा का समर्थन भी कर रहे हैं। बता दें पिछले साल रणबीर कपूर के साथ विदेश में सड़क पर सिगरेट के कश लगाती माहिरा के फोटो वायरल हुए थे। माहिरा की ट्रोलिंग के दौरान बॅालीवुड स्टार रणबीर कपूर का एक बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था, 'मैं माहिरा को पिछले कुछ समय से जानात हूं। माहिरा की उपलब्धियों से ज्यादा में उनकी शख्सियत की इज्जत करता हूं। माहिरा को जिस तरीके से जज किया जा रहा है और उनके बारे में उल्टी सीधी बातें कही जा रही हैं वो गलत है। इससे भी ज्यादा गलत ये है कि उन्हें सिर्फ इस वजह से टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वो एक महिला हैं। उनके बारे में ऐसी नकारात्म बातें फैलाना बंद कीजिए और भगवान ने आपको जो खूबसूरत जिंदगी दी है उसमें आगे बढ़ें।'