
Bollywood celebs holi
देशभर में रंगों का त्यौहार होली बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लोगों के बीच प्यार और खुशियां बाटने वाले इस त्योहार को बॉलीवुड सेलेब्स कैसे सेलिब्रेट करते हैं उनके फैंस यह जानने को उत्सुक रहते हैंं। आपको बता दें कि स्टार्स भी इस त्यौहार को अपने अलग खास अंदाज में मनाते हैं। आज आपको हम बताने जा रहे है कि आप आपके चेहते कैसे—कैसे होली के त्यौहार को सेलिब्रेट करते हैं।
सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हर त्योहार को जमकर मनाते हैं। बजरंगी भाईजान शर्टलेस होकर होली खेलते है। सलमान खान की तस्वीर देखकर तो लगता है सलमान कुर्ता फाड़ होली खेलने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। वह अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्मों के गीत ही होली के रंग को गाढ़ा करते हैं। बॉलीवुड के स्क्रीन पर बिग बी ने खूब होली खेली है। चाहे वो फिल्म सिलसिला हो या फिर बागवां। गंगा किनारे वाले अमिताभ को होली खेलने में बहुत मजा आता है। फिल्मी परदे पर जमकर होली खेलने वाले अमिताभ रीयल लाइफ में खूब होली खेलते है।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी अपने दोस्तों के साथ जमकर होली खेलते है। हर बार वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ खेली गई होली की कई तस्वीरें सामने आई है। जिसमें वे अपनी पत्नी गोरी खान के साथ होली का खूब मजा लेते है।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का भी नाम उन सेलेब्स में शामिल है जो होली के दिन खूब मस्ती करते है। खास बात यह है कि होली खेलने के साथ—साथ वह ठंडाई खुद हीं बनाते हैं। सिर्फ बॉलीवुड फिल्में नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी जमकर होली खेलते हैं।
बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक एक्टर वरुण धवन , 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित, लोकप्रिय आइटम नंबर 'दिलबर-दिलबर' से बॉलीवुड में रातोंरात मशहूर हुईं अभिनेत्री नोरा फतेही, अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल और तनीषा मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा सहित कई स्टार जमकर होली खेलते है।
Updated on:
07 Mar 2020 05:58 pm
Published on:
07 Mar 2020 05:58 pm
