1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कास्टिंग काउच तो छोड़िए जनाब ये हैं वो स्टार्स जो मूवी में KISS भी नहीं करने देते!

कुछ ऐसे सितारे भी है जो फिल्मों में किसिंग सीन तक के लिए साफ इनकार कर देते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 26 Apr 2018, 4:01 PM IST

those actors who refuse to kiss onscreen

those actors who refuse to kiss onscreen

बॅालीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों कास्टिंग काउच को लेकर लेकर हलचल मची हुई है। जब से मीटू कैंपेन आया है बॅालीवुड के सितारे अपने जिंदगी के कड़वे सच को लोगों के सामने बयां कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच कुछ ऐसे सितारे भी है जो आज भी अपने उसूलों पर कायम हैं। वह फिल्मों में किसिंग सीन तक के लिए साफ इनकार कर देते हैं और इस लिस्ट में पुराने स्टार्स ही नहीं कुछ नए स्टार्स भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन स्टार्स हैं जिन्हें ऑन स्क्रीन किस करना बिलकुल गवारा नहीं है।

सलमान खान

सलमान खान ने बहुत ही कम उम्र में फिल्में करना शुरू कर दिया था लेकिन आज भी वह किसी अभिनेत्री को ऑन स्क्रीन नहीं करते। इतना ही नहीं उन्हें वो स्टार्स बिलकुल पसंद नहीं हैं जो ऑन स्क्रीन पर किस करें। वैसे बता दें उन लोगों में कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने कुछ सालों पहले एक्टर रिचॅार्ड गेरे को किस किया था। उस दौरान मीडिया और लोगों के बीच उनका नाम बहुत उछाला गया। उस एक इंसिडेंट से उनकी बहुत बदनामी हुई थी। उसी के बाद से शिल्पा ने कसम खा ली थी कि वह कभी भी कैमरा के आगे किसी को किस नहीं करेंगी।

आसिन

गजनी फिल्म के दौरान आसिन को आमिर खान के साथ एक किसिंग सीन करना था जिसके लिए उन्होंने साफ इनकार कर दिया था। इसकी वजह से अंत में उस सीन को हटाना पड़ गया था। आसिन बहुत कंजरवेटिव फैमिली से हैं यही वजह है कि वह ऐसे सीन करना पसंद नहीं करती।

सोनाक्षी सिन्हा

यंग एक्टर्स की लिस्ट में शुमार सोनाक्षी सिन्हा भी किसिंग सीन करना बिलकुल पसंद नहीं करती। वह अपने उसूलों की बेहद पक्की हैं। फिल्म हॅालि़डे में भी उन्होंने अक्षय को किस करने से साफ इनकार कर दिया था।

रितेश देशमुख

इस लिस्ट में रितेश का नाम भी शामिल हैं। उन्हें लगता है कि किस करना एक प्राइवेट मूमेंट है और इसे ऑन स्क्रीन लोगों के मनोरंजन के लिए करना सरासर गलत है।

अजय देवगन

जब से अजय ने अपने करियर की शुरुआत की है तभी से उन्होंने इस तरह के सीन्स से दूरी बनाए रखी है। उन्हें दूसरी एक्ट्रेसेस को किस करना अजीब लगता है।