
मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स जितनी महंगी शादियां करते हैं, उतनी ही महंगी इनकी इंगेजमेंट रिंग होती है। इन रिंग्स की कीमत लाखों से लेकर करोड़ों रुपए तक होती है। प्रियंका चोपड़ा को उनके पति निक जोनस ने करीब 2.1 करोड़ रुपए कीमत की इंगेजमेंट रिंग दी थी। प्रिंयका के अलावा अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान व अन्य की इंगेजमेंट रिंग की कीमत भी लाखों-करोड़ों में है। आइए जानते हैं किस एक्ट्रेस को कितनी महंगी इंगेजमेंट रिंग मिली-
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अमरीकन सिंगर निक जोनस से जब सगाई की, तो सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की। हॉलीवुड रिपोर्टर की एक रिपोर्ट में डायमंंड एक्सपर्ट ग्रांट मोबले ने बताया कि प्रियंका की रिंग प्लेटिनम में डायमंड से सजी हुई थी। इस साइज की डायमंड रिंग की कीमत भारतीय रुपए में करीब 2.1 करोड़ रुपए होती है।
असीन
बिजनेसमैन राहुल शर्मा ने साल 2016 में एक्ट्रेस असीन को प्रपोज किया था और एक 20 कैरेट सॉलिटेयर इंगेजमेंट रिंग दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रिंग पर दोनों के नाम के पहले लैटर थे। इस डायमंड रिंग की कीमत करीब 6 करोड़ बताई गई थी।
ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से डेटिंग के दौरान न्यूयॉर्क की एक होटल की बालकनी में प्रपोज किया था। इस दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या को एक 53 कैरेट सॉलिटेयर रिंग दी थी। इस इंगेजमेंट रिंग की कीमत 50 लाख रुपए बताई जाती है। दोनों की शादी अप्रेेल 2017 में हुई।
सोनम कपूर आहूजा
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। सोनम कपूर को आनंद ने जो इंगेजमेंट रिंग दी थी, इसकी कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई जाती है।
शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। 24 अक्टूबर, 2009 में राज और शिल्पा की एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, राज ने शिल्पा को 20 कैरेट हार्ट शेप सॉलिटेयर इंगेजमेंट रिंग पहनाई थी। लंदन से खरीदी इस रिंग की कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जाती है। राज और शिल्पा ने 22 नवंबर, 2009 में शादी की थी।
करीना कपूर खान
सैफ अली खान ने करीना कपूर को इंगेजमेंट रिंग के रूप में एक 5 कैरेट प्लेटिनम बैंड दिया था। इसकी कीमत 75 लाख रुपए बताई जाती है। दोनों ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। इसी साल इस कपल के दूसरे बेटे जेह का जन्म हुआ है। इनके पहले बेटे का नाम तैमूर है।
अनुष्का शर्मा
क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की इंगेजमेंट रिंग भी बहुत महंगी है। विराट ने बहुत सर्च करने के बाद आस्ट्रिया आधारित एक डिजाइनर से एक डायमंड रिंग ली थी। इस रिंग की कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जाती है। दोनों ने इटली में साल 2018 में शादी की थी।
Published on:
16 Aug 2021 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
