राज कुंद्रा संग शादी करने के शिल्पा पर घर तोड़ने का आरोप भी लगा। दरअसल, राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि शिल्पा शेट्टी ने उनका घर तोड़ा है। जिसके बाद राज कुंद्रा खुद सामने आए और शिल्पा पर लगे सभी आरोपों को गलत ठहराया था। यही नहीं राज कुंद्रा ने बताया था कि उनकी पहली पत्नी की संबंध उनकी खुद की बहन के पति संग थे।