31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरे बच्चे के नाम पर ट्रोल हो रहे हैं Saif-Kareena, लोग बोलें- ‘तैमूर के बाद आ गया औरंगजेब’

रविवार की सुबह एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) दिया दूसरे बेटे को जन्म सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने किया एक्ट्रेस के बेटे का नामकरण ट्रोलर्स ने औरंगजेब कहकर पुकारा दूसरे बेटे को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 21 Feb 2021, 4:56 PM IST

Trollers Called Kareena Kapoor Khan Second Baby Aurangzeb

Trollers Called Kareena Kapoor Khan Second Baby Aurangzeb

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) दूसरी बार मां बन चुकी हैं। रविवार सुबह करीना ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना के बेटे के जन्म की पुष्टि रिद्धिमा कपूर साहनी ( Riddhima Kapoor Sahani ) और रणधीर कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। सोशल मीडिया पर जैसे ही करीना के बेटे के जन्म की खबर सामने आई वैसे ही लोगों का भी रिएक्शन सामने आना शुरू हो गया। जिसके तुरंत बाद ही 'औरंगजेब' भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। चलिए आपको बताते हैं इसकी वजह।

यह भी पढ़ें- It's a Boy- Kareena Kapoor के मां बनने के कुछ मिनटों बाद ही वायरल हुई बेटे की तस्वीर

दरअसल, करीना और सैफ अली खान का बेटा होने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर ताना मारना शुरू कर दिया है। यही नहीं सोशल मीडिया पर करीना-सैफ के बेटे का लोगों ने नामकरण तक कर दिया है। यूजर्स का कहना है कि तैमूर अली खान के बाद उनके छोटे भाई का नाम औरंगजेब रखा जाए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि मुबारक हो तैमूर औरंगजेब पैदा हुआ है। वहीं एक एक यूजर ने कहा कि औरंगजेब आ गया है। वहीं एक ट्रोलर ने करीना-सैफ से पूछा है कि आप अपने बेटे का नाम क्या रखने वाले हैं औरंगजेब या बाबर? ऐसे कई मीम्स आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आपको बता दें औरंगजेब भारत के छठे मुगल शासक थे। उन्हें एक क्रूर शासक के रूप में जाना जाता था। वहीं बच्चे के नाम को लेकर करीना कहा था कि अभी उन्होंने इस बारें में कुछ सोचा नहीं है। लेकिन तैमूर के नाम पर जो हुआ है। उसके बाद वह फैंस को अपने बच्चे का नाम रखकर उन्हें सरप्राइज करेंगे।