6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उर्वशी रौतेला लड़ेंगी लोकसभा चुनाव! बोलीं- टिकट मिला है, इसलिए मैंने…

Urvashi Rautela Got Election Ticket 2024: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बताया है कि मुझे चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की तरफ से टिकट मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification
urvashi_rautela_will_entry_in_politics_she_has_got_election_ticket_2024_contest_lok_sabha_election.jpg

उर्वशी रौतेला को मिला टिकट

Urvashi Rautela News: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। एक्ट्रेस राजनीति में एंट्री कर सकती हैंं। उर्वशी ने एक बयान में बताया है कि उन्हें राजनीति में आने का ऑफर मिला है। उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला है।

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से सवाल किया गया था कि राजनीति में अगर उन्हें टिकट मिला तो वह क्या करेंगी। इस सावल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- 'मुझे पहले ही चुनावी टिकट मिल चुका है पर मैंने उस पर फैसला अभी तक लिया नहीं है कि इसलिए मैं चुनाव लड़ू या नहीं। मुझे अभी नहीं है कि मैं राजनीति में आ रही हूं या नहीं, लेकिन मैं आप लोगों की राय जानना चाहती हूं।' अब उर्वशी की ये बात सुनकर फैंस शॉक्ड हैं और अलग-अलग तरह के रिस्पांस दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्हें राजनीति में नहीं आना चाहिए और अपने काम पर ही ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Boney Kapoor की सीक्रेट चैट हुई लीक, खुला पूरा कच्चा- चिट्ठा, क्या जेल जाएंगे जाह्नवी कपूर के पापा?

एक यूजर ने लिखा, 'अब देश का क्या ही होगा।' वहीं एक ने कह दिया कि 'कितना फेंकती है ये' एक और यूजर ने लिखा- 'नहीं बहन, आप जहां हैं वहीं रहिए।' ऐसे में साफ जाहिर हो रहा है कि उर्वशी के चाहने वाले उन्हें राजनीति नहीं बल्कि फिल्मों में काम करते हुए ही देखना चाहते हैं।