पीछे दिनों गुटखा ऐड (Tobacco Ad) को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ था और उसकी वजह थी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का उस ऐड में नजर आना, जिसके बाद उन्होंने सभी फैंस से माफी भी मांगी थी, लेकिन इसके बाद लोग अजय देवगन (Ajay Devgan) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को इसके लिए ट्रोल करने लगे. इसी बीच एक यूजर ने हाल में गलती से इस ऐड का एक पोस्टर साझा करते हुए सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) को टैग कर दिया, जिसके बाद उनको एक्टर के गुस्से का सामना करना पड़ा.