बॉलिवुड आज तक कई कहानियां ऐसी हैं, जो हमेशा से अनसुनी रही हैं और जब बात आती हैं एक्ट्रेसेस के बीच कैट फाइट की हो तो कम ही लोग जानते हैं कि ये फाइट काफी पुरानी है. फिल्म इंडस्ट्री की शुरूआत से ही ये कैट फाइट चली आ रही है, जिनके कुछ किस्से तो जग जाहिर है, लेकिन कुछ किस्से हैं, जो अनसुने रहे गए. ऐसा ही एक किस्सा 54 साल पुराना है, जो उस दौर की इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस माला सिन्हा (Mala Sinha) और शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) के बीच भी हुआ था. ये किस्सा साल 1968 में आई फिल्म 'हमसाया' से सेट के दौरान का है.