दरअसल, ये वीडियो फराह खान के नए शो 'द खतरा खतरा शो' (The Khatra Khatra Show) का है, जिसे फराह खान के साथ-साथ भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) के साथ होस्ट कर रही हैं. खास बात ये है कि फराह के इस शो में कई सारे सितारे नजर आ चुके हैं, जिसके बाद इस हफ्ते शो में अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं. वहीं शो में पहुंचीं अनन्या पांडे के साथ फराह खान ने एक मजाकिया वीडियो बनाया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.