27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Varun Dhawan ने गर्लफ्रेंड Natasha Dalal संग शादी को लेकर कही ये बात, इस साल शादी के बंधंन में बंध जाएंगे?

वरुण धवन ने नताशा दलाल संग शादी को लेकर किया खुलासा इस साल सबकुछ ठीक रहा तो रिश्ता बढ़ेगा आगे स्कूल टाइम से दोस्त हैं वरुण और नताशा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 10 Jan 2021, 12:28 PM IST

Varun Dhawan and Natasha Dalal

Varun Dhawan and Natasha Dalal

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्में भले ही कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। लेकिन इसका असर उनकी फैन फॉलोइंग पर बिल्कुल भी नहीं हुआ है। वरुण बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार हैं जिन्हें बच्चे से लेकर बूढ़े तक पसंद करते हैं। उनका चाइल्डिश बिहेवियर लोगों को बहुत पसंद आता है। वहीं वरुण की शादी को लेकर भी हमेशा चर्चा होती रहती हैं। पिछले काफी समय से उनकी डिजाइनर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी को लेकर खबरें आ रही हैं। हालांकि साल 2020 में कोरोना के चलते ऐसा नहीं हो पाया। अब वरुण ने इसपर खुलकर बात की है और बताया है कि वो कब नताशा से शादी करेंगे।

वरुण धवन ने हाल ही में फिल्मफेयर को दिए अपने इंटरव्यू में नताशा दलाल संग शादी को लेकर बातचीत की और बताया कि उनके शादी को लेकर क्या प्लान हैं। वरुण ने कहा कि अगर कोरोना जैसी महामारी नहीं आती तो वो साल 2020 में ही शादी कर चुके होते। वरुण ने कहा कि अगर 2021 में सब सही रहा तो वो नताशा के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। अभी दुनिया में जो स्थिति बनी हुई है वैसी परिस्थितियां ना बनी रहें। जब चीजें सुधरेंगी तब ही हम शादी करेंगे। इस साल अगर ऐसा होता है तो ये हम इस बारे में जरूर सोचेंगे। लोग मेरी शादी को लेकर पिछले काफी वक्त से बातें कर रहे हैं लेकिन अभी कुछ फिक्स नहीं हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग