नई दिल्लीPublished: Jun 10, 2021 06:00:00 pm
Shweta Dhobhal
इन दिनों एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के लिंकअप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई है। अभी तक दोनों ने ऑफिशिलयल अनाउंसमेंट नहीं की है। जानिए कैसे शुरू हुई विक्की और कैट की लव स्टोरी।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी लंबे से दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आ रही थीं। कुछ दिनों पहले कहा गया कि विक्की कौशल और कैटरीना जल्द ही अपने रिश्ते को सबके सामने कबूलने वाले हैं। वहीं एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने भी एक इंटरव्यू में कैट और विक्की के साथ होने पर मुहर लगा दी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक्टर सलमान खान के सामने ही विक्की ने कैट को प्रपोज किया था। चलिए आपको बतातें हैं पूरा किस्सा।