23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या होता है ग्रैमी अवॉर्ड, जीतने पर कितनी मिलती है इनाम राशि? जानें पूरी डिटेल्स

Grammy Awards 2024: साल 2024 के ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत के 4 शानदार सिंगर्स सम्मानित किया गया है। आईये जानते हैं ये अवॉर्ड क्या होते हैं इसमें जितने वाले को कितनी इनाम राशि मिलती है...

2 min read
Google source verification
what_is_the_grammy_awards_how_much_prize_money_what_winners_get_shankar_mahadevan_zakir_hussain_winner.jpg

ग्रैमी अवॉर्ड 2024 में भारत के चमके ये सितारे

Grammy Awards 2024: ये पल भारत के लिए गर्व का पल लेकर आया है। हिंदुस्तान के 4 सुपर सिंगर्स ने 66वां ग्रैमी अवॉर्ड 2024 अपने नाम किया है। सिंगर शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan), तबला वादक जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) और सेल्वगणेश विनायकराम (Selvaganesh Vinayakram) के साथ गणेश राजगोपालन (Ganesh Rajagopalan) को ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया है। आईये जानते हैं ये अवॉर्ड क्या होते हैं और इसमें राशि के रुप में पैसा कितना मिलता है और किस तरह से इसमें अवॉर्ड देने के लिए बेस्ट को चुना जाता है...

क्या होता है ग्रैमी अवॉर्ड? (What is the Grammy Award)
ता दें, ग्रैमाी अवॉर्ड हर साल दिए जाने वाला अवॉर्ड हैं। ये म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। ग्रैमी अवॉर्ड में दुनिया भर के म्यूजिशियन्स हिस्सा लेते हैं। इसमें हर तरह के म्यूजिशियन्स को शामिल किया जाता है। उनके काम को सम्मानित किया जाता है। हमारे देश में कई तरह की आर्ट फॉर्म्स हैं उन्हें इस अवॉर्ड के जरिए ये बताया जाता है कि वह इसमें बेस्ट हैं। जैसे फिल्मों के लिए ऑस्कर सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है वैसे ही म्यूजिक में ग्रैमी अवॉर्ड को सबसे बड़ा समझा जाता है।

क्या ग्रैमी अवॉर्ड जितने पर मिलते हैं पैसे? (Grammy Award Prize Money)
ग्रैमी अवॉर्ड जो अपने नाम करता है उसे अवॉर्ड के साथ कोई इनाम राशि मिलती है। उनका ये अवॉर्ड ही उनकी राशि होता है। रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि जो ये अवॉर्ड अपने नाम करता है उसके खुद हर शो, इवेंट और प्रोग्राम में मिलने वाले टिकट और फीस अपने आप बढ़ जाती है। जो कंपनी सिंगर्स के शो और इवेंट करवाती है उसे पता होता हैै कि ये सिंगर ग्रैमी अवॉर्ड ये सम्मानित है तो वह खुद उनकी फीस को ज्यादा कर देती है और इस अवॉर्ड से एक सिंगर के अच्छे काम की पहचान होती है। जो हर एक राशि से मूल्यवान कही जा सकती है। ग्रैमी अवॉर्ड 2024 की नीचे देखें वीडियो...