2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सीन के दौरान आमिर खान ने बार-बार टोका तो भड़क गए थे अमरीश पुरी, बाद में खुद मांगी थी माफी

आमिर को करियर के शुरुआती दिनों में अमरीश पुरी सेट पर जबरदस्‍त तरीके से डांट दिया था। आमिर के चाचा और मशहूर डायरेक्‍टर नासिर हुसैन फिल्‍म 'जबरदस्‍त' बना रहे थे और आमिर इसमें अपने चाचा को असिस्‍ट कर रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 18 Jan 2022, 12:19 AM IST

amrish_puri_.jpg

बॉलीवुड के सबसे मशहूर विलेन में से एक अमरीश पुरी आज (Amrish Puri) हमारे बीच नहीं हैं। 12 जनवरी 2005 को 72 वर्ष की उम्र में ब्रेन ट्यूमर की वजह से उनका निधन हो गया था। मगर फिल्मो में उनकी अदाकारी की वजह से वह आज भी हमारे अंदर जिन्दा है। अमरीश पुरी ने अपनी कड़क और रौबदार आवाज से बॉलीवुड में खलनायकी को एक अलग पहचान दी। वे इंडस्‍ट्री के एक बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता थे। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

उनका जन्‍म पंजाब के नौशेरा गांव में 22 जून 1932 को हुआ था अमरीश पुरी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके है। उन्हें लंबे चौड़े कद, दमदार आवाज़, डरावने गेटअप और जबरदस्त शख्सियत के लिए जाना जाता है। मिस्टर इंडिया फिल्म का उनका ये डायलॉग ‘मोगैंबो खुश हुआ’ आज भी सबके जहन में है। अमरीश पुरी ने सलमान, शाहरूख अमिताभ आमिर समेत लगभग हर बड़े स्टार के साथ काम किया। लेकिन आमिर खान के साथ उनकी कोई फुल फ्लैश फिल्म नहीं आई। हां आमिर ने अमरीश के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जरूर एक फिल्म में काम किया है। लेकिन इस फिल्म के दौरान अमरीश आमिर पर बुरी तरह भड़क गए थे। आमिर का बार-बार टोकना अमरीश को नहीं आया था पसंद...

यह भी पढ़ें- पत्नी पर नाम बदलने का दबाव डालने लगे थे कबीर बेदी, गुस्से में परवीन दुसांझ ने कही थी ये बात

दरहसल साल 1985 में अमरीश पुरी फिल्म 'जबरदस्त' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म को आमिर के चाचा नासिर हुसैन डायरेक्ट कर रहे थे। आमिर भी इसके असिस्टेंट डायरेक्टर थे और डायरेक्‍शन की बारीकियां सीख रही थीं। आमिर के पास इस फिल्म के एक्शन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी थी। अमरीश पुरी जब एक्‍शन सीन की शूटिंग कर रहे थे तो आमिर ने अमरीश पुरी को सीन समझा दिया था। हालांकि अमरीश पुरी, आमिर के मुताबिक सीन नहीं कर रहे थे। आमिर बार-बार उन्‍हें टोक रहे थे। इस पर अमरीश पुरी उनसे नाराज हो गये और उन पर चिल्‍लाने लगे। काफी देर तक अमरीश आमिर पर चिल्लाते रहे और फिर सेट पर सन्नाटा छा गया। चूंकि अमरीश सीनियर एक्टर थे, इसलिए आमिर सिर झुकाए सबकुछ चुपचाप सुनते रहे। उन्होंने एक भी शब्द अपने मुंह से नहीं निकाला। तभी नासिर हुसैन बीच में आए और अमरीश को कहा कि आमिर सिर्फ अपना काम कर रहे थे। तब अमरीश को अपनी गलती का अहसास हुआ। जिस पर बाद में अमरीश ने आमिर से माफी भी मांग ली थी।

यह भी पढ़ें-एक्टिंग की दुनिया से कोसों दूर है अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ, ऐसा है दोनों का रिश्ता