तीन सीटों पर पार्टी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी है। दातागंज सीट पर शैलेश कुमार, राजीव कुमार, राजीव पाठक टिकटार्थी हैं। प्रत्येक सीट पर कई-कई कद्दावर लोग हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं के सामने मुश्किल यह है कि किसे नाराज करें और किसे खुश। इसी कारण नाम घोषित नहीं किए हैं। अनुमान है कि एक-दो दिन में तीनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे।