बुलंदशहर

एसटीएफ और बुलंदशहर पुलिस के साथ मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी साहब सिंह ढेर

यूपी एसटीएफ और बुलंदशहर के संयुक्त आपरेशन में सवा लाख रुपए का इनामी डकैत साहब सिंह मुठभेड़ में मारा गया है।

2 min read
बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में देर रात हुई मुठभेड़।

यूपी एसटीएफ और बुलंदशहर पुलिस से हुई मुठभेड़ में सवा लाख रुपए के इनामी बदमाश साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह मारा गया है।

साहब सिंह ने 2001 में गोण्डा में पांच लोगों की हत्या की थी। उस पर अलीगढ में भी दो लोगों की हत्या का आरोप है। डकैत साहब सिंह पर बुलन्दशहर में भी डकैती के दो मामले दर्ज थे।


यह भी पढ़ें : मेरठ में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या, मौके से तमंचा बरामद

पुलिस के मुताबिक मारा गया डकैत फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव सजेती का रहने वाला था। उस पर हत्या और लूट के दर्जनों मामले दर्ज थे।

पुलिस के मुताबिक डकैत साहब सिंह ने अपने गिरोह के साथ गोंडा में थाना काेतवाली नगर क्षेत्र में साथियों के साथ मिलकर डकैती डाली थी। जिसमें एक परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी थी।

आठ लोग गंभीर घायल हो गए थे। बदमाश पर गोंडा जिले से एक लाख रुपए और बुलंदशहर से 25 हजार रुपए का इनाम था।



बुलंदशहर में मुठभेड़
बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में रात को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बुलंदशहर पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाश से मुठभेड़ हुई।

जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। उसे अस्पताल भेजा गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। एसटीएफ के अनुसार बदमाश की पहचान साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह के रूप में हुई।

साहब सिंह ने 19 दिसंबर 2006 को अलीगढ के थाना छर्रा क्षेत्र में घर में घुस कर दो लोगो की हत्या की थी। इसके अलावा 20 सितंबर 2014 को बुलंदशहर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में घर में घुसकर डकैती डाली थी।

Updated on:
20 Feb 2023 02:23 pm
Published on:
20 Feb 2023 10:50 am
Also Read
View All

अगली खबर