जानकारी के अनुसार, ककोड़ क्षेत्र में देर रात सुनील किसान अपने खेत पर पानी लगाने गया था। किसान का परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। जब देर रात बदमाशों ने किसान के घर पर धावा बोल दिया। घर में रखे हुए सोने चांदी के जेवरात और लाइसेंसी बंदूक कैश रखा हुआ बदमाश चुरा कर ले गए। वापस जब खेत पर पानी लगाकर किसान घर आया तो उसके होश उड़ गए। सुनील का कहना है कि घर पर रखे हुए लाइसेंसी बंदूक देसी घी सोने-चांदी के जेवरात और कैश बदमाश चुरा कर ले गए। जिसकी ककोड़ थाने में तहरीर दे दी गई है।