एसपी सीटी डा.प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर भागे बदमाश की तलाशी के लिए पुलिस ने रात भर कांबिंग की लेकिन अभी तक वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। वहीं घायल कुख्यात पर लगभग डेढ़ दर्जन संगीन मामले ब दर्ज बताए जा रहे हैं, पूर्वांचल के किसी बड़े गिरोह से इसके तार जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनामी बदमाश कन्हैया के कब्जे से एक तमंचा, कई जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किये हैं। कन्हैया पर पूर्वांचल में दजर्नो संगीन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।