कोरोना का खौफ लोगों में साफ देखा जा रहा है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में राघव मुर्गी फार्म है। वहां कई साल से मुर्गी पालन का काम किया जा रहा है। चिकन से कोरोना वायरस फैलने की अफवाह से फार्म मालिक विनोद कुमार राघव काफी घबरा गया। इस वजह से सोमवार को उसने छह हजार चूजों को जमीन में दफना दिया। इसके लिए उसने आबादी से दूर खेत में गड्ढा खुदवाया था। विनोद कुमार का कहना है कि जिस कंपनी से चूजे मंगाए गए थे, उसी कंपनी की तरफ से कर्मचारी भेजा गया था। उसने फार्म पर चूजों को दफनाया है। वहीं, कोरोना की डर से मुर्गी फार्म मालिक 50 रुपये किलो में चिकन बेच रहे हैं।