1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में मुख्य अपर सचिव के दौरे से मची खलबली, स्पॉट पर ही नायक जैसे लिए कई बड़े फैसले

स्थानीय प्रशासन ने रातों-रात सड़क को चमका दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 12 May 2018, 5:29 PM IST

Aditional chief secretrary

बुलंदशहर. शिकारपुर नगर में मुख्य अपर सचिव के दौरे को लेकर नगर के आला अधिकारियों की रातों की नींद तक गायब हो गई। मुख्य अपर सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनेकों खामियां पाए जाने पर सीएच सी प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। डॉक्टर कपिल गर्ग को मरीजों के प्रति गलत व्यवहार करने के आरोप में ट्रांसफर कर दिया। वहीं, दूसरी ओर एक ही जगह पर दस बर्षो से फार्मेसिस्ट के पद पर तैनात रमेश गोदयाल का भी ट्रांसफर कर दिया। शिकारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दवाई का स्टॉक लिखित में न मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं दूसरी और मुख्य अपर सचिव ने लोगों से भी उनकी परेशानियों को जाना। इस दौरान एक महिला ने शिकारपुर के डिलीवरी स्टाफ पर 500 रुपए लेकर डिलीवरी करने की शिकायत की। पीड़ित महिला का कहना है कि स्टाफ नर्स ₹500 नहीं देने पर उसके साथ आए मरीज की डिलीवरी काराने से इंकार कर दिया। वहीं, दूसरी ओर सीएससी में काफी समय से डेंटल मशीन खराब पड़ी हुई मिली। बताया जाता है कि इसकी वजह से मरीजों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार से नाराज होकर हिन्दुओं ने छोड़ा था गांव, मुसलमानोें का प्यार देखर लौटे

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला कि जो स्टाफ कभी भी अपनी ड्रेस पहनकर अपनी ड्यूटी पर नहीं आया वह मुख्य अपर सचिव के आने से पहले अपनी पूरी वेशभूषा में कसा हुआ नजर आया । मुख्य अपर सचिव कुमार अमरीश, शिकारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद ही वापस चले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद उन्हें शिकारपुर कोतवाली और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करना था। इसके चलते कस्तूरबा से विद्यालय और शिकारपुर कोतवाली प्रभारी ने अपर मुख्य सचिव के आने से पहले जो तैयारीया की गई थी। वह धरी की धरी रह गई। वहीं, दूसरी और मुख्य अपर सचिव के जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ेंः भट्टे से ईंट निकालते वक्त 7 मजदूर दबने के बाद मालिक ने जो किया, उसे जानकर आप भी हो जाएंगे शर्मसार

यह वीडियो भी देखेंः 2019 से पहले मंदिर-मंदिर घूम रहे बीजेपी के मंत्री

शिकारपुर नगर में मुख्य अपर सचिव के दौरे को देखते हुए आनन-फानन में शिकारपुर नगर के आला अधिकारियों ने सड़क तक की सफाई करा दी, जिन सड़कों के किनारे अक्सर देखी जाने वाली गंदगी अपर मुख्य सचिव के आने से पहले ही साफ हो गया। जिन स्थानों का मुख्य सचिव को निरीक्षण करना था, उन्हें तत्काल ही सजा दिया गया। मुख्य अवर सचिव ने शिकारपुर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ जिला अधिकारी अनुज कुमार झा, एसीएमओ एडीएम, शिकारपुर जिलाधिकारी, शिकारपुर क्षेत्राधिकारी, शिकारपुर कोतवाली और प्रभारी पुलिस बल सहित मौके पर मौजूद रहे।