31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजम खान ने भाजपा को दी क्लीनचिट, बोले- भाजपा ने नहीं, इन्होंने गिराया था बाबरी मस्जिद का ढांचा, देखें वीडियो-

राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर आजम खान का विवादित बयान, बोले- पीएम मोदी मुसलमानों को देश छोड़ने का रास्ता बताएं, हम करेंगे देश से पलायन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Nov 2018, 10:31 AM IST

Azam Khan

आजम खान ने भाजपा को दी क्लीनचिट, बोले- भाजपा ने नहीं, इन्होंने गिराया था बाबरी मस्जिद का ढांचा

बुलंदशहर. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर एक ओर जहां हिंदू संगठनों ने मोर्चा खाेल दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। सपा नेता आजम खान ने कहा है कि बाबरी मस्सिद का ढांचा भाजपा ने नहीं शिवसेना ने गिराया था। वहीं अयोध्या में मुस्लिम पलायन से जुड़े सवाल पर आजम ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि पीएम मोदी मुसलमानों को देश से पलायन करने का रास्ता बताएं, हम देश से पलायन कर जाएंगे। बता दें कि उक्त बातें आजम खान ने बुलंदशहर के गुलावठी में कहीं। वे शनिवार रात यहां एक शादी समारोह में शिरकत करने आए थे।

Video सांसद साक्षी महाराज के ब्यान पर देवबन्दी आलीम ने कही ये बात

इस मौके पर आजम खान ने भाजपा के खिलाफ जमकर आग उगली। उनसे जब साक्षी महाराज के जामा मस्जिद तोड़ने के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बलात्कारी पर पूछे गए सवाल का मैं कोई जवाब नहीं दूंगा। वहीं अयोध्या में मुस्लिम पलायन से जुड़े सवाल पर आजम ने फिर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मुसलमानों को देश छोड़ने का रास्ता बताएं, हम पलायन कर जाएंगे। साथ ही आजम ने आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस संविधान को नहीं मानती है और न ही राष्ट्रध्वज को मानती है।

अयोध्या प्रकरण पर देवबंद दारूल उलूम ने जताई चिंता

वहीं आजम खान अखिलेश-शिवपाल मतभेद मामले में सवालों से बचते नजर आए। इस पर आजम खान ने मीडिया पर ही सवाल उठानेे शुरू कर दिए। आजम ने कहा कि बेरोजगार युवा आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन मीडिया उन्हें नहीं दिखाती। वहीं महागठबंधन पर आजम ने कहा कि महागठबंधन हो तो अच्छा, ना हो तो भी अच्छा।

अयोध्या में धर्म सभा से पहले मोदी सरकार को लेकर इस बड़े हिन्दू नेता ने दिया ये चौंकाने वाला बयान