31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयाेध्या प्रकरण पर देवबंद दारूल उलूम ने जताई चिंता

जब पूरे देश की निगाह अयाेध्या पर हैं एेसे में देवबंद दारूल उलूम ने भी अयाेध्या प्रकरण काे लेकर चिंता जताई है। केंद्र व प्रदेश सरकार से अमन की अपील  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 24 Nov 2018, 11:15 PM IST

deoband news

आयाेध्या प्रकरण पर देवबंद दारूल उलूम ने जताई चिंता

सहारनपुर/देवबंद

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा दिनों दिन गर्माता जा रहा है। राम मंदिर निर्माण मामले में भीड़ के अयोध्या में इकट्ठा होने पर दारुल उलूम के मोहतमिम ने चिंता जाहिर की है। मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी ने केंद्र व प्रदेश सरकार से अमन बहाली और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने की मांग की है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मामले में जहां नेताओं की बयानबाजी जारी है। वहीं मंदिर निर्माण मुद्दे को लेकर अयोध्या में संत तो और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता लामबंद हो रहे हैं। इसके चलते अयोध्या मामला दिनों दिन गर्माता जा रहा है। वर्तमान हालात पर दारुल उलूम के मोहतमिम ने भी चिंता का इजहार किया है। अपने एक जारी बयान में दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी ने कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या में इकट्ठा होने वाली भीड़ के ताल्लुक से बेइंतहा परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। उन्हाेंने कहा कि अल्पसंख्यकों खासतौर पर मुसलमानों के शोषण और कुछ लोगों के पलायन करने की भी खबरें हैं। ऐसे हालात में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा प्रदेश व केंद्र सरकार को अमन बहाली और भाईचारा बरकरार रखने के लिए काम करना चाहिए। साथ ही क्षेत्र के लोगों की जान व माल और जायदाद की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए भी शासन प्रशासन को पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।