3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इनकम टैक्स अधिकारी बनकर सर्राफ के मुनीम से 72 लाख रुपये लेकर हुए फुर्र

थाना कोतवाली खुर्जा में इस सबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 12 Oct 2021, 12:14 PM IST

bulandshahar.jpg

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर सर्राफ के मुनीम से इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगों ने 72 लाख रुपये की रकम हड़प ली और फुर्र हो गए। सर्राफ ने मुनीम को रुपये देकर दिल्ली सोना-चांदी के जेवर खरीदने के लिए भेजा था। लेकिन इससे पहले कि वह दिल्ली पहुंचता उसके साथ ये घटना हो गई। मौके पर पहुंची ने मुनीम से घटना के बारे में जानकारी ली है।

यह भी पढ़ें : Air Pollution: प्रदूषण की गिरफ्त में पश्चिमी यूपी और एनसीआर, इन शहरों का हुआ बुरा हाल

कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एनएच-91 स्थित फ्लाइओवर के पास चार लोग तथाकथित इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए और सर्राफा मुनीम सहित तीन लोगों से 72 लाख रुपये ले उड़े। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

72 लाख लेकर फुर्र हुए फर्जी अधिकारी

जनपद कासगंज थाना क्षेत्र के सहावर गेट घंटाकर छोटी सब्जी मंडी निवासी ओंकार पुत्र तानाजी नाईक ने पुलिस को बताया कि वह कार से अपने साथी शिवाजी के साथ कासगंज से दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में सोना-चांदी के जेवर खरीदने के लिए जा रहा था। उसके बैग में 72 लाख रुपये थे। कार को ड्राइवर प्रेमवीर उर्फ राकेश चला रहा था। इसी दौरान कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के फ्लाइओवर के निकट एक सफेद रंग की बुलेरो कार ने उन्हें ओवरटेक किया। जिसके बाद कार को रोक लिया गया। आरोप है कि बुलेरों में से कुछ लोगों ने आकर खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया। साथ ही कार के कागज और पिछली सीट पर शिवाजी के पास रखे बैग के बारे में पूछताछ करने लगे। तथाकथित इनकम टैक्स अधिकारियों को देखकर मुनीम सकपका गया।

खुर्जा कोतवाली में मुकदमा दर्ज

आरोप है कि इनकम टैक्स अधिकारी बने एक युवक ने शिवाजी के पास बैठकर रुपये ले लिए। जिसके बाद उनकी कार को आगे चलने के लिए कहा। कुछ ही दूरी चलने के बाद वह अपनी कार के साथ फुर्र हो गए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। मुनीम को जब अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उसने ये जानकारी अपने मालिक को दी। थाना कोतवाली खुर्जा में इस सबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : शादी के कार्ड पर मुलायम, अखिलेश, आजम, अब्दुल्ला के फोटो, आशीर्वाद में मांगा सपा के लिए वोट