बुलंदशहर के फैसलाबाद में रहने वाले मासूम अब्दुल (10), आसमा (11) , अलीबा (12) की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि इन तीनों बच्चों को अपहरण करने के बाद हत्या की गई है। खबरों के मुताबिक अब्दुल, आसमा और अलीबा सुक्रवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान ये तीनों बच्चे अचानक गायब हो गए। तीनों बच्चों के गायब होने पर परिजनों ने मामले की सूचना तत्काल बुलंदशहर कोतवाली नगर पुलिस को दी और 100 नंबर पर भी सूचना दी। पुलिस ने तीनों बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर अपने दायित्व की इतिश्री कर ली, लेकिन शनिवार की सुबह तीनों मासूम बच्चों के शव सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी के एक ट्यूबवेल में पड़े मिले, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।