30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा में मंच पर गिरे भाजपा विधायक

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है गृहमंत्री राजनाथ महेश शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 4 Apr 2019, 4:12 PM IST

Rajnath Singh

Rajnath singh

बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने खुर्जा के ककोड़ पहुंचे। सभा के दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक ठाकूर धीरेंद्र सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह के अलावा जिले के भाजपा नेता व पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। विधायक व भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं को मंच पर जगह दी गई।

यह भी पढ़ेंः जयप्रदा को होटल मालिक नहीं देते थे कमरा, जानिए क्यों

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। मतदान से पहले सभी राजनीतिक दल वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम दांव-पेंच अपना रहे है। इसी क्रम में ककोड़ में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे थे। राजनाथ सिंह का स्वागत करने के बाद में सभी नेता अपना-अपना मंच पर आसन ग्रहण करने लगे। तभी अचानक मंच पर रखी हुई कुर्सी से दादरी विधायक तेजपाल नागर गिर गए। आस-पास मौजूद नेताओं ने उन्हें उठाया।

इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह विपक्ष पर जमकर बरसे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र में पीएम, राष्ट्रपति कोई एक व्यक्ति नहीं, बल्कि संस्था होती है। साख गिराने की कोशिश विपक्ष लगातार कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूपीए की मनमोहन सरकार ने 6 साल 25 लाख आवास बनाए, वहीं भाजपा सरकार ने 5 साल में 1.30 करोड़ आवास बनाए हैं। हमारी सरकार आने के बाद साढ़े चार साल में 98 फीसदी घरों में टॉयलेट बनाए गए हैं। 2014 तक भारत में सिर्फ दो मोबाइल निर्माता कंपनी थीं, आज 120 कंपनियां हैं। अब पूरी दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा भारत में ही है।

यह भी पढ़ें: करोड़पति गठबंधन प्रत्याशी की पत्नी हथियारों की है शौकीन