पथराव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में कमरुद्दीन के परिजनों ने बताया की आरिफ गांव का दबंग व्यक्ति है। जो आये दिन गांव में खुरापात करता रहता है। आज भी आरिफ ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हमारे घर पर पथराव किया था। झगड़े में इतवारी, कमरुद्दीन, समशुद्दीन, नौसाद व जमील आदि 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में दोनों पक्ष की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और कड़ी कार्रवाई की बात कर रही है।