3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन के फोन पर आया एक मैसेज और उसने दूल्हे से शादी करने से कर दिया इंकार

दुलहन के वट्सऐप पर एक ऐसा मेसेज आया जिसने माहौल खराब कर दिया और उसने निकाह करने से इंकार कर दिया।

2 min read
Google source verification
bride

दुल्हन के फोन पर आया एक मैसेज और उसने दूल्हे से शादी करने से कर दिया इंकार

बुलंदशहर। देश में शादी को एक पवित्र रिश्ता माना गया है। इस बंधन में बंधने वाले सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो जाते हैं। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया भी लोगों पर काफी हावी है। इसके चलते कई बार रिश्तों में खटास भी आ जाती है। लेकिन अगर किसी एक मैसेज के आने से शादी होने से पहले ही टूट जाए तो। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्या मैसेज आ गया कि किसी की शादी होते होते रह गई।

यह भी पढ़ें : लोगों ने भाजपा को दे दी खुली चेतावनी, बोले- अगर नहीं हुआ ऐसा काम तो 2019 में भुगतना होगा अंजाम!

दरअसल, शुक्रवार को नई मंडी इलाके में युवक-युवती का निकाह होने वाला था। लेकिन इससे पहले ही दुलहन के वट्सऐप पर एक ऐसा मेसेज आया जिसने माहौल खराब कर दिया। जिसके बाद दुल्हन ने निकाह ही करने से इंकार कर दिया। दरअसल, मेसेज में एक एफआईआर की कॉपी थी। जिसके मुताबिक दूल्हा पर रेप का आरोप था। जिसे पढ़कर दुलहन ने तुरंत निकाह से इनकार कर दिया। वहीं इसके बाद लोगों ने दुल्हन को काफी समझाया। लेकिन उसने कह दिया कि वह ऐसे इंसान के साथ अपनी पूरी जिंदगी नहीं गुजार सकती है जिसने किसी लड़की की जिंदगी खराब की हो।

यह भी पढ़ें : अचानक मीटिंग बुलाकर यूपी के इस आईएएस ने बच्चे-बूढ़े और जवानों से की सेल्फी लेने की अपील

जानकारी के लिए बता दें कि जिले के नई मंडी क्षेत्र में एक युवक बरात लेकर स्यान पहुंचा। यहां बरातियों ने पहले नाश्ता किया और खाना खाया। वहीं दूसरी ओर निकाह की तैयारियां चल रही थी और दुल्हा काजी के पास बैठ गया। लेकिन जब सहेलियां दुल्हन को लेकर आ ही रही थी तो उसी समय दुल्हन के वहट्सएप पर एक एफआईआर की कॉपी आई। जिसमें बताया गया कि दूल्हे पर रेप का आरोप है।

यह भी पढ़ें : र्इद पर राजनीतिक दल कैंप लगाकर दे रहे थे मुबारकबाद, सतारुढ़ दल ने त्योहार पर इस मजहब से बनाकर रखी दूरी

इस एफआईआर के अनुसार, आरोपित लड़के ने एक युवती को शादी का झांसा देकर कई महीने तक रेप करता रहा। जिसके बाद पीड़ित युवती ने आरोपित के खिलाफ नई मंडी चौकी में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं एफआईआर पढ़कर दुलहन ने काजी के पास आकर दूल्हे से निकाह करने के लिए इंकार कर दिया। इस मामले में स्याना कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में ही बैठकर फैसला कर लिया है। किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग