14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमंचे की नोंक पर विधुर महिला से देवर ने किया रेप

महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 3 Jun 2018, 4:18 PM IST

rape case

तमंचे की नोंक पर विधुर महिला से देवर ने किया रेप

बुलन्दशहर. महिला सुरक्षा और क्राइम कंट्रोल के नाम पर सत्ता में आई योगी सरकार में भी हालात में कोई परिवर्तन नजर नहीं आ रहा है। अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हालात ये है कि महिलाएं अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर से सामने आया है। यहां एक देवर जबरन अपनी भाभी के कमरे में घुस आया और तमंचे के बल पर रेप किया। मामले की शिकायत सास और अन्य परिजनों से की तो पति की बदचलनी पर देवरानी घर छोडकर मयके चली गयी। लेकिन, गांव में पंचायत के बाद मामले को रफा-दफा करा दिया गया।

अगर सोशल मीडिया पर की ये गलतियां तो पहुंच जाएंगे जेल, जानिए क्या है वजह

आरोपी देवर के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से उसका हौसला इतना बुलंद हो गया कि वहशी देवर एक बार फिर तमंचे के बल पर अपनी भाभी के कमरे में घुसकर रेप किया। इससे आहत होकर पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची, लेकिन महिला का आरोप है कि बुलंदशहर की भ्रष्ट पुलिस ने रिर्पोट दर्ज नहीं की। इसके बाद महिला अपनी गुहार लेकर एसएसपी के ऑफिस पहुंची, तब जाकर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत रिर्पोट दर्ज की है। थानाध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मैडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

रिश्वत लेते पुलिस वाले का वीडियो हुआ वायरल तो मिली ऐसी सजा

गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का 18 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। 2 वर्ष पूर्व महिला के पति का देहान्त हो गया। इसके बाद महिला मजदूरी कर परिवार को पालती है। विधुर महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद देवर उस पर बुरी नियत रखने लगा। इसी बीच 16 मई की रात को आरोपी ने अपनी विधुर से तमंचें की नोंक पर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद 25 मई को आरोपी एक बार फिर से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद महिला की शिकायत पर आरोपी देवर के विरूद्ध रिर्पोट दर्ज कर पुलिस पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है।