26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Eelction 2019: वीवीपैट मशीन हैक हो सकती है कि नहीं, पढ़ि‍ए यह खबर- देखें वीडियो

विपक्षी दल ईवीएम मशीन हैकिंग के लगाते रहे हैं काफी आरोप, मतदाता ईवीएम मशीन का बटन दबाने के बाद अपना डाला गया वोट भी देख सकेंगे, सदर, स्‍याना, अनूपशहर, डिबाई और शिकारपुर विधानसभा क्षेत्रों में 18 अप्रैल को होगा मतदान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 13 Mar 2019, 6:46 PM IST

Bulandshahar

Lok Sabha Eelction 2019: वीवीपैट मशीन हैक हो सकती है कि नहीं, पढ़ि‍ए यह खबर- देखें वीडियो

बुलंदशहर। ईवीएम मशीन हैकिंग के काफी आरोप विपक्षी दल लगाते रहे हैं। इसे देखते हुए इस बार लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर वीवीपैट मशीन का इस्‍तेमाल होगा। चुनाव आयोग ने वीवीपैट मशीन देकर हैकिंग के आरोपों को खारिज कर दिया है। इस बार मतदाता ईवीएम मशीन का बटन दबाने के बाद अपना डाला गया वोट भी देख सकेंगे। इसका डेमाे बुलंदशहर जिला प्रशासन ने करके दिखाया। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्‍स ने अपना वोट डालकर वीवीपैट मशीन में डाला गया वोट देखा।

यह भी पढ़ें:चुनाव से पहले सपा, बसपा और रालोद के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच दिखा ऐसा नजारा, आप भी देखें वीडियो

वोट की जानकारी कर सकेगा वोटर

डीएम अभय सिंह के अनुसार, लोक सभा चुनाव 2019 के होने वाले मतदान को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा। इस बार मतदान में वीवीपैट मशीन का प्रयोग होगा। इसके माध्यम से सभी मतदाता अपना मत डालने के बाद में वोट की जानकारी कर सकेंगे। वोटर वीवीपैट मशीन में अपने मत की जानकारी के संबंध में पर्ची देख सकेंगे। यह मशीन पर 7 सेकंड तक रहेगी। अपने वाट की सही जानकारी के लिए वोटर अपने डाले गए वोट की जानकारी कर लें।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में बड़ा खेल करने का था प्लान, उससे पहले ही खुल गया राज, देखें वीडियो

हर बूथ पर होगा इस्‍तेमाल

डीएम अभय सिंह का कहना है क‍ि वीवीपैट के बारे में सबको बताया गया है। लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है। मशीन बिल्‍कुल सुरक्षित है। इसके हैकिंग की किसी प्रकार की कोई संभावना नहीं है। यह मशीन हर बूथ पर रहेगी। इसके जरिए व्‍यक्ति अपना वोट तुरंत देख सकता है और संतुष्‍ट हो सकता है। इस लोकसभा चुनाव में पहली बार हर बूथ पर वीवीपैट का इस्‍तेमाल होगा।

यह भी पढ़ें:Loksabha chunav 2019 इमरान मसूद के खास रहे कांग्रेसी नेता ने समर्थकाें संग थामा भाजपा का हाथ, देंखे वीडियाे

बुलंदशहर सीट पर 18 अप्रैल को मतदान

आपको बता दें क‍ि बुलंदशहर के अंतरर्गत आने वाली सदर, स्‍याना, अनूपशहर, डिबाई और शिकारपुर विधानसभा क्षेत्रों में 18 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा में 11 अप्रैल को मतदान होगा। दरअसल, खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में आती हैं। वहां प्रथम चरण 11 अप्रैल को वोट पड़ेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग