मस्जिद के मुख्य मौलवी जैनुल अबिदीन ने बताया कि गुंबद गिर जाने के कारण मस्जिद के निकट एक गली में खेल रहे लड़के उसकी चपेट में आ गये थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई है, जिसके कारण बचाव अभियान में कुछ समय लग गया। बच्चों को निकालकर जिला अस्पताल में ले गए थे, जहां से डॉक्टरों ने इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया था। उनके मुताबिक, दिल्ली ले जाते समय साद नाम के बच्चे की मौत हो गई।