बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश में पुलिस के रिश्वत लेने के वीडिओ लगातार वायरल हो रहे हैं। ताज़ा मामला प्रदेश के बुलंदशहर जिले के थाना अरनिया क्षेत्र का है। यहां एक पुलिस वाला पशु से भरी गाडी छोड़ने के नाम पर ड्राइवर से रिश्वत के लिए बहस करता दिख रहा है। इसके बाद हराकर ड्राइवर सिपाही को रुपए देता दिख रहा है। ये पूरा मामला रुपये देने वाले ड्राइवर और पुलिस के ड्राइवर के बीच का बताया जा रहा है। खास बात ये है कि रूपए देने वाले ड्राइवर ने अपने एक साथी से कहकर सारा मामला कैमरे में कैद ककाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा कायम करा उसको ससपेंड कर दिया है।