27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने कर दी बड़ी मांग

कांग्रेस ने इंस्पेक्टर हत्याकांड का सच दफनाने की आशंका की जाहिर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 30 Dec 2018, 3:35 PM IST

Raj babbar

बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने कर दी बड़ी मांग

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हिंसक भीड़ में हुई हत्या के मामले को लेकर अब कांग्रेस ने सख्त रुख इख्तियार कर लिया है। उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या की जांच पर निराशा जाहिर की है। कांग्रेस ने योगी सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने इंस्पेक्टर हत्याकांड का सच दफन करने की आशंका जाहिर करने के साथ ही घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की निगरानी में इंस्पेक्टर की हत्या की विशेष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच नहीं हो सकती तो कम से कम हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की निगरानी में जांच होनी चाहिए।

इंस्पेक्टर हत्याकांड में पुलिस बना रही नए-नए आरोपी
राज बब्बर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह 25 दिन बाद भी इस हत्याकांड के नए-नए मुख्य आरोपित सामने लाए जा रहे हैं। उससे इस बात का अंदेशा बढ़ रहा कि इस केस पर लीपापोती की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्मादी भीड़ उत्तर प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों में बीते साढ़े चार साल से कानून अपने हाथों में लेने की घटना अंजाम देते आ रहे है। हालात ये है कि आमआदमी के बाद अब पुलिस वाले भी इनके शिकार हो रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग