इस बीच खुर्जा में अज्ञात लोगों ने दो अलग-अलग तरह के विवादित पंपलेट छपवाकर लगवाए हैं। इस बार पंपलेट लगाने वाले लोगों ने पुलिस और सफेदपोशों पर एक करोड़ रुपये में हाजी आरिफ को जीवनदान देने का आरोप लगाया है। खुर्जा एसडीएम सदानंद गुप्ता का कहना है कि वह यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर पंपलेट लगवाने के पीछे कौन है और वे ये सब क्यों कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाजी आरिफ की पर 48 मुकदमे दर्ज हैं जबकि उसके छोटे भाई कासिम पर 23 केस दर्ज हैं। उसकी एक वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें वह हाथ में पिस्टल लेकर डांस करता नजर आया था।