बुलंदशहर। जनपद में पुलिस लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने में जुटी हुई है। बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। इस कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार को सड़क पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को कहीं पिठ्ठू चाल चलवाया तो कहीं उठक-बैठक लगवाई। पुलिस का मन इस पर भी नहीं माना तो लोगों को सड़क पर हाथ और पैर के बल जानवरों की तरह चलवाकर सबक सिखा दिया। सड़क पर सजा के पांच वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।