1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्याना हिंसा कांड: राजद्रोह और इंस्पेक्टर की हत्या मामले में सात के बाद तीन और आरोपी आज जेल से पहुंच जाएंगे घर, जानिए कैसे

मुख्य बातें इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या और हिंसा के आरोपों में जेल में बंद है आरोपी सात के बाद तीन और आरोपी आज जेल से आ जाएंगे बाहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 26 Aug 2019, 3:39 PM IST

mob.jpg

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर स्याना में आठ माह पूर्व हुई हिंसा बवाल के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद 7 लोगों की जमानत होने के बाद बाहर आते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। अब इस मामले में तीन और आरोपी सोमवार को जेल से घर पहुंच जाएंगे। इसकी वजह उनका जेल से जमानत मिलने के बाद कागजात जमा होने पर बाहर भेजा जाएगा।

आठ माह बाद जेल से निकल कर घर पहुंचेंगे तीन आरोपी

आज से आठ माह पूर्व तीन दिसंबर 2018 को बुलंदशहर के स्याना स्थित चिंगरावठी में गौ कंशी को लेकर भड़की हिस्सा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार व सुमित की हत्या समेत जमकर बवाल किया गया। इस दौरान बवालियों ने चौकी से लेकर पुलिस के वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसी मामले में पुलिस ने 44 आरोपियों को जेल भेजा था। इनमें सात आरोपी शनिवार को जेल से बाहर आ गये थे। अब तीन और आरोपियों को जमानत मिल गई है। जमानत के कागजात जमा न होने की वजह से आरोपी जेल से बाहर नहीं आ पाये थे। वह सोमवार को जेल से बाहर आएंगे।

जेल से निकले आरोपियों का हिंदू संगठन ने किया था जोरदार स्वागत

शनिवार को बुलन्दशहर जि़ला जेल से रिहा होने के बाद हिंदू दल के कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया था। इस मामले में एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार ने बताया है कि अब तक 10 लोगों की जमानत हो गई है। इसमें से 7लोग जेल से बाहर आ गए है। बाकी शेष तीन अन्य आरोपी भी जल्द बाहर आ जाएंगे। वहीं स्याना बीजेपी विधायक देवेंद्र लोधी ने बताया कि स्याना हिंसा मामले में कोर्ट में केस चल रहा है। और अब तक 15 लोगों की जमानत की प्रक्रिया हो गई है 6 लोग बाहर आ गये है बाकी के लोग भी जल्दी बाहर आ जाएंगे। उन्होंने कहा ये सभी लोग ऐसे थे जो सड़क से निकल कर जा रहे थे या खेत मे कार्य कर रहे थे। घटना स्थल पर खड़े हो गए वीडियो में आ गये है और अदालत ने इनको निर्दोष माना है। विधायक स्वागत की घटना से अपने को अंजान बता रहे है।