3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर
बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर के हत्यारोपी को पुलिस ने 12 घंटे के लिए रिमांड पर लेकर की पूछताछ-देखें वीडियो
Play video

बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर के हत्यारोपी को पुलिस ने 12 घंटे के लिए रिमांड पर लेकर की पूछताछ-देखें वीडियो

पुलिस ने आरोपी प्रशांत को रिमांड के बाद जेल भेजा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 10 Jan 2019, 11:54 AM IST

बुलंदशहर।बुलंदशहर के स्याना में 3 दिसंबर को भड़की हिंसा आैर बवाल में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के हत्यारोपी से पुलिस आज घटना से कर्इ राज उगलवा सकती है। इसकी वजह एसआर्इटी टीम को आरोपी प्रशांत नट का कोर्ट की अनुमति के बाद 12 घंटे का रिमांड मिला। बुधवार को सुबह आठ बजे जिला जेल में प्रशांत को पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस उसे पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एेसे में संभावना है कि वह इंस्पेक्टर की हत्या से जुड़े कर्इ राज उगल सकता है। इतना ही नहीं पुलिस टीम इंस्पेक्टर के मोबाइल फोन आैर उनकी पिस्टल काे भी बरामद करने का प्रयास करेगी। इसकी वजह अब तक इंस्पेक्टर का मोबाइल आैर पिस्टल न मिलना है।