8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काली नदी के कचरे में धंसे शोऐब को चार दिन बाद किया गया बरामद, देखने वालों की लगी भीड़

चार दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में नहीं मिली कामयाबी पुलिस, एनडीआरएफ और नगर पालिकाकर्मी रहे ऑरेशन में शामिल पांचवें दिन नदी में तैरता हुआ परिजनों को मिला मासूम का शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 5 Jan 2020, 12:51 PM IST

police.png

बुलंदशहर. काली नदी में 5 दिन पहले शोऐब नाम का मासूम घर के बाहर खेलते हुए जा गिरा था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ, पीएससी और यूपी पुलिस के अलावा नगर पालिका के कर्मचारी 4 दिन से उसके रेस्क्यू में लगे रहे, लेकिन किसी को कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच रविवार को करीब 2:00 बजे शोऐब का शव काली नदी में तैरता हुआ वहां के लोगों को मिल गया।

यह भी पढ़ें: कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा का पासपोर्ट पुलिस ने किया जब्त

परिजनों के मुताबिक बुलंदशर के कोतवाली नगर क्षेत्र के धमेड़ा अड्डे के पास काली नदी पर शोएब 5 दिन पहले अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान वह काली नदी में गिर गया था। घटना की सूचना के बाद परिवार वालों को लगा तो आनन-फानन में उसके रेस्क्यू की कोशिश की गई। इसके साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। लेकिन, रेस्क्यू ऑपरेशन के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस और नगर पालिका की टीम का कोई सुराग नहीं मिल पाया। उसके बाद एनडीआरएफ और पीएसी को भी बुलाया गया। उन्होंने भी 24 घंटे बाद अपने हाथ खड़े कर दिए। रविवार को परिवार के स्थानीय लोग शोएब को तलाश कर रहे थे और उसी दौरान शोएब काली नदी के पास कूड़े पर बॉडी तैरती हुई स्थानीय लोगों को मिली। आनन-फानन में शोएब को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और उसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें- हत्या और लूट में वांछित बावरिया गिरोह का 50 हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स अस्पताल में आई। उसके बाद शोएब को उसके परिवार वालों को बिना पोस्टमार्टम कराए सौंप दिया। इसके बाद परिवार वालों ने शोएब का सपुर्द-ए-खाक कर दिया। शोऐब के परिवार के चाचा शाहनवाज ने बताया कि प्रशासन ने हमारी बहुत मदद की है। पहले कभी यहां पर एनडीआरएफ की टीम नहीं आई थी। पहली बार हमारे बच्चे को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम आई थी। वहीं, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया है कि 4 दिन पहले एक बच्चा काली नदी में खेलते हुए गिर गया था। उसके रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन भी चलाया गया था। अब उसका शव काली नदी से बरामद हो गया है। परिवार वालों ने लिख कर दिया है हम पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। इसके बाद हमने बच्चे का शव परिवार वालों को सौंप दिया है।