30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम ने दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की कराई शुरुआत, जिले में साढ़े 5 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवाई

Highlights जिलाधिकारी और सीएमओ की मौजूदगी में हुई अभियान की शुरुआत डीएम ने बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो, लोगों को किया जागरूक साढ़े पांच लाख बच्चों का किया गया चिन्हांकन

less than 1 minute read
Google source verification
poliyo.png

बुलंदशहर। जिले में रविवार को जिलाधिकारी और सीएमओ द्वारा पल्स पोलियो अभियान अभियान की शुरूआत की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई। यहां कुल 5 लाख 61 हजार 378 ऐसे बच्चों का स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिन्हांकन किया गया है। जिन्हें विभाग के द्वारा बनाये गये 1760 शिविरों पर दवाई पिलाई जायेगी।

शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन का अपहरण के बाद किया गया गैंगरेप, अगले दिन इस हाल में मिली पीड़िता- देखें वीडियाे

दरअसल प्रथम पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बुलन्दशहर के जिला महिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा किया गया। इसमें जिलाधिकारी ने 60 नवजात बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई। इस अभियान के अंतर्गत रविवार से सभी केन्द्रों के साथ ही 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलायी जाएगी। जिलाधिकारी ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया। इस मौके पर सीएमओ केएन तिवारी ने जानकारी दी कि जिले में कुल पांच लाख 61 हजार 378 ऐसे 0 से 5 वर्ष के बच्चे हैं। जिनका चिन्हांकन किया गया है। सभी को 1760 बूथों पर दवाई पिलाई जा रही है। इस मौके पर सीएमओ के साथ एसीएमओ डॉक्टर सुसपेन्द्र समेत सीएमएस भी मौजूद थे।

ऑन डिमांड शराब की सप्लाई करता था यह गिरोह, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे, 40 लाख कीमत की शराब बरामद- देखें वीडियाे

बता दें कि यह वर्ष का पहला पोलियो समाप्ति के लिए अभियान चलाया गया है। जिले में यह अभियान अगले 4 दिन तक भी चलेगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सभी गांवों में और सिटी में कैंप लगाकर सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जा रही है। जिससे कि कोई बीमारी ना हो पाए सब लोग सुरक्षित रहें।